फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   TET exam will be conducted on 13 centres today

दो पालियों में 13 केंद्रों पर होगी टीईटी

Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
TET exam will be conducted on 13 centres today
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में नौ ऐसे हैं जहां महज एक पाली मेें परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 11,612 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक नियुक्ति के लिए अर्ह शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को आयोजित होगी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की संस्तुति पर जिले में परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन व कोविड प्रोटोकॉल के बीच आयोजित किया जा सके इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक के साथ प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट पर्यवेक्षक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की हाइटेक विधि से निगरानी के लिए शहर स्थित जीजीआईसी में कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए परीक्षा केंद्र बने स्कूलों के सीसीटीवी के डीबीआर को ऑनलाइन जोड़ा गया है। कंट्रोल रूम में नामित कर्मी परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों के सभी कक्षों की स्क्रीन पर ऑनलाइन निगरानी करेंगे।
इन स्कूलों में होगी परीक्षा
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि जिले में 13 कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इनमें जीआईसी टीकरमाफी व जामो, जीजीआईसी गौरीगंज, मुसाफिरखाना, अमेठी व जामो के साथ इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, आरआरपीजी कॉलेज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी और एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
कॉलेज व पालीवार आवंटित परीक्षार्थी
कॉलेज का नाम पहली पाली दूसरी पाली
जीजीआईसी अमेठी 400 400
जीआईसी टीकरमाफी 400 400
आरआरपीजी कॉलेज अमेठी 1000 1000
रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर 800 306
शिवप्रताप इंटर कॉलेज अमेठी 406 शून्य
जीजीआईसी गौरीगंज 400 400
जीजीआईसी जामो 400 400
आईजीपीजी कॉलेज गौरीगंज 800 800
रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज 500 शून्य
जीजीआईसी मुसाफिरखाना 500 500
एएच इंकॉ मुसाफिरखाना 600 शून्य
मलिक मो. भारतीय इंकॉ जायस 600 शून्य
............................................................................
योग 7,006 4,606
केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक सामग्री वर्जित
डीआईओएस जेकेएल वर्मा ने बताया कि टीईटी परीक्षा के समय केंद्र पर कोई भी कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी मोबाइल, घड़ी या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रख सकेगा। बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक कक्ष बनाया गया है जहां पर निरीक्षकों के साथ ही परीक्षार्थी इस तरह की सामग्री जमा कर सकेंगेे। परीक्षा के समय सिर्फ प्रवेश पत्र, फोटो युक्त पहचान पत्र, प्रशिक्षण योग्यता का अंकपत्र व काली बाल पेन लेकर प्रवेश कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त कोई भी सामग्री केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रतिबंधित होगी।
कमेटी के समक्ष खोला जाएगा प्रश्नपत्र
एएओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि टीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र का बंडल संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, नियुक्त पर्यवेक्षक तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में खोला जाएगा। बिना कमेटी सदस्य के प्रश्न पत्र का बंडल खोलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गठित हुए तीन उड़ाका दल
परीक्षा में नकल रोकने के लिए तीन उड़ाका दल गठित किए गए हैं। पहला उड़ाका दल डीआईओएस जय करन लाल वर्मा, दूसरा सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्र तथा तीसरा बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक के नेतृत्व में निकलेगा। तीनों उड़ाका दल में एक-एक महिला व पुरुष शिक्षक को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed