फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Temporary roads not repaired, three lakh people troubled

Amethi News: नहीं दुरुस्त हुए अस्थायी मार्ग, तीन लाख लोग परेशान

Wed, 06 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Aug 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Temporary roads not repaired, three lakh people troubled
माधवपुर-शाहगढ़-हरदोइया मार्ग पर स्थित संगई पुल का बहा अस्थायी वैकल्पिक मार्ग। संवाद
अमेठी/संग्रामपुर। बारिश ने निर्माणाधीन पुलों के पास बनाई गई अस्थायी वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था की पोल खोल दी है। संग्रामपुर, टिकरिया, विशेषरगंज के बाद मंगलवार को माधवपुर-शाहगढ़-हरदोइया मार्ग पर स्थित संगई पुल के पास बना अस्थायी मार्ग भी बह गया।
विज्ञापन



इन चारों अस्थायी मार्गों के बह जाने से आवागमन बंद हो गया है। इससे करीब तीन लाख लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लगभग 100 गांवों के लोग रोजाना 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करने को मजबूर हैं। लोगों ने अस्थायी मार्ग दुरुस्त कराने की मांग की है। अवर अभियंता अमित पाठक ने बताया कि नदी का जलस्तर अधिक होने से मार्ग बंद किए गए हैं। जैसे ही जलस्तर घटेगा, मार्ग दुरुस्त कराकर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन






संग्रामपुर मार्ग पर तीसरे दिन भी बंद रहा आवागमन
संग्रामपुर-कालिकन मोड़ संपर्क मार्ग पर लाल बाबा आश्रम के पास निर्माणाधीन पुल के समीप बनाया गया अस्थायी मार्ग रविवार रात तेज बारिश के बाद बह गया। मंगलवार को तीसरे दिन भी मार्ग पर आवागमन बहाल नहीं हो सका। इससे जरौटा, बलभद्रपुर, बनकटवा, उत्तरगांव, कटरा, बेलखरी, ईश्वरपुर, जयरामपुर जैसे लगभग 50 गांवों के लोगों को अमेठी तहसील और जिला मुख्यालय जाने के लिए रोजाना आठ से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। अवर अभियंता अमित पाठक ने बताया कि नदी का जलस्तर अधिक होने से मार्ग बंद किए गए हैं। जैसे ही जलस्तर घटेगा, मार्ग दुरुस्त कराकर आवागमन बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






मालती नदी में तेज बहाव जारी
संग्रामपुर-टिकरिया मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद मालती नदी का जलस्तर बढ़ने से वैकल्पिक मार्ग बह गया। इससे भवसिंहपुर, पुन्नपुर, सरैया कनू, सोनारी कनू, नरायनपुर, उमापुर, नेवादा कनू सहित 50 गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। तेज बहाव अभी भी जारी है।



अमेठी-किठावर मार्ग पर भी आवाजाही बाधित
अमेठी-किठावर मार्ग पर पूरे तालुकदार के पास बना वैकल्पिक मार्ग माहभर के भीतर दूसरी बार बह गया। यह मार्ग सुल्तानपुर, रायबरेली और अमेठी तीन जिलों को जोड़ता है। मार्ग पर बंद होने से विशेषरगंज, थरिया बड़गांव समेत 50 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही बाधित हो गई। हनुमान पांडेय, जो विशेषगंज बाजार में चाट व सब्जी बेचते हैं ने बताया कि दो दिनों से ठेला बाजार नहीं पहुंच सका। इससे उनके परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।





वैकल्पिक मार्ग जलमग्न, राहगीर परेशान
शाहगढ़ (अमेठी)। लगातार बारिश से माधवपुर-शाहगढ़-हरदोइया मार्ग पर स्थित संगई पुल का अस्थायी वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इससे राहगीरों को चार किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। मंगलवार व शनिवार को उल्टा गढ़ा स्थित बजरंगी बली धाम पर दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी हो रही है। प्राथमिक विद्यालय, डिग्री कॉलेज, सीएचसी, बैंक व ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। क्षेत्रवासियों ने वैकल्पिक मार्ग को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।





बारिश में बह गया पाइप से बना बांध
रेभिया नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी से ही रविवार रात पाइप से बना अस्थायी मार्ग बह गया। इससे जयरामपुर, कालिकन धाम और अन्य गांवों का संपर्क पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed