{"_id":"658b1cba17cd68e6dc090439","slug":"teenager-dies-police-conducts-post-mortem-of-dead-body-amethi-news-c-96-1-ame1002-11088-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: किशोरी की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: किशोरी की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के वार्ड नंबर दो विशुनदासपुर निवासी कामता प्रसाद रविवार को काम पर गए थे। घर पर मौजूद कामता प्रसाद की पहली पत्नी की पुत्री नंदनी (16) का शव रविवार को घर में संदिग्धावस्था में फंदे से लटका मिला।
इसी दौरान बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव को उतारकर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। तभी किसी ने मामले की सूचना नंदनी में ननिहाल को दी। पुलिस को हत्या की आशंका जाहिर करते हुए सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि प्रकरण में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)