फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   teenager died by drowning in Gomti while bathing in Amethi he had gone to graze goats

Amethi News: नहाते समय गोमती में डूबकर किशोर की मौत, बकरी चराने गया था... साथियों के साथ नहाने लगा

Mon, 09 Jun 2025 10:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 10:30 AM IST
सार

नहाते समय गोमती में डूबकर किशोर की मौत हो गई। वह बकरी चराने गया था। साथियों के साथ नहाने के लिए नदी में उतर गया। फिर वापस नहीं निकल सका। गहराई में जाने से काल के गाल में समा गया। 

विज्ञापन
teenager died by drowning in Gomti while bathing in Amethi he had gone to graze goats
लोकेश की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में रविवार को नहाते समय गोमती में डूबकर किशोर की मौत हो गई। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। वह बकरी चराने गया था। साथियों के साथ नदी में उतर गया। गहराई में जाने से डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।      

विज्ञापन


मामला बाजार शुकुल क्षेत्र के पूरे गोडियन मजरे संसारपुर गांव का है। गांव निवासी ननकू ने बताया कि उनका बेटा लोकेश (13) रविवार की शाम बकरी चराने गया था। वहां वह अन्य बच्चों के साथ गोमती नदी में नहाने लगा। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में चला गया। 
विज्ञापन


बाकी बच्चे तो नहाकर बाहर आ गए। लेकिन, लोकेश गहराई में जाने से डूब गया। बच्चों ने देखा तो उन्होंने शोर मचाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद चरवाहे और ग्रामीण भागकर पहुंचे। सूचना देने पर कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां शिवमूरता, पिता ननकू, भाई लवकुश और बहनें दीपा व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि  मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed