फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenage girl bitten by snake, dies

Amethi News: किशोरी को सांप ने काटा, मौत

Sun, 09 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 09 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl bitten by snake, dies
अमेठी। संग्रामपुर के तिवारीपुर गांव निवासी कीर्ति (14) की शुक्रवार देर रात ननिहाल गुंगवाछ गांव में सांप के काटने से मौत हो गई। वह पढ़ाई के लिए नाना के घर रहती थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



कपिलकांत शुक्ला ने बताया कि उनकी बेटी कीर्ति देर रात ननिहाल में तख्त पर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। परिजन समझाने के बाद भी पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सांप के काटने के उपचार की व्यवस्था है। जिला अस्पताल व प्रत्येक सीएचसी पर 20 वायल व प्रत्येक पीएचसी पर पांच एंटीस्नेक वेनम रखने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

g झाड़-फूंक में न गंवाएं समय : गौरीगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव सौरभ ने बताया कि सांप के काटने के बाद पीड़ित को शांत रखते हुए काटे गए अंग को स्थिर रखना चाहिए। पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं। झाड़-फूंक में समय न गंवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed