फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teams of 12 doctors will be ready in the trauma center

Amethi News: ट्राॅमा सेंटर में 12 डॉक्टरों की टीमें रहेंगी तैयार

Wed, 17 Jan 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Teams of 12 doctors will be ready in the trauma center
जगदीशपुर सीएचसी में निरीक्षण करते अधीक्षक
फोटो 33 व 34
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए शुरू हुई निगरानी, सीएमओ ने भ्रमण कर लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेेंसी
अमेठी सिटी। अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या सीमा से सटे व हाईवे के नजदीक जगदीशपुर स्थित ट्राॅमा सेंटर को अलर्ट पर रखा गया है। यहां पर इमरजेंसी से लेकर अन्य प्रबंधों की समीक्षा अफसरों ने शुरू कर दी है। जिले के 12 डॉक्टरों की टीम ऑनकाॅल पर है। टीमें गठित कर दी गई हैं। अयोध्या से मांग होने पर तत्काल चिकित्सक पहुंच जाएंगे।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि सीएचसी जगदीशपुर से फिजीशियन डॉ. माघवेंद्र कुमार, एमबीबीएस डॉ. अनूप कुमार आर्या, डॉ. नीरज गौतम, ट्रामा सेंटर से सर्जन डॉ. रजनी कुमारी, सीएचसी सिंहपुर से फिजीशियन डॉ. सुंधांशु तिवारी, अमेयामाफी के डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, चण्डेरिया के डॉ. धीरेंद्र प्रताप, हरदो के डॉ. बृजेश कुमार, सिंहपुर के डॉ. सुजीत कुमार यादव, भेटुआ के डॉ. मुकुंद लाल, बाजार शुकुल के डॉ. सुशील चंद्र शुक्ल, भादर के डॉ. नीरज कुमार काे अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन

साथ ही 12 फार्मासिस्टों की भी व्यवस्था की गई है। इन कर्मियों को अलर्ट मोड पर रखते हुए ऑनकॉल रखा गया है। अयोध्या के अफसरों की मांग पर इन्हें तत्काल वहां पर पहुंचकर अपनी सेवाएं देनी हैं। इसके अतिरिक्त 20 से 22 तक जिले से दो अन्य चिकित्सकों की टीम मय एंबुलेंस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षक को सौंपी जिम्मेदारी
- हाईवे से सटे जगदीशपुर में स्थित ट्रामा सेंटर की सुविधाओं की निगरानी बढ़ा दी गई है। इमरजेंसी के साथ ही बेड आरक्षित रखने व जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता को लेकर निर्देश दिए गए हैं। अधीक्षक डॉ. प्रदीप तिवारी को इसकी स्वयं निगरानी करने को कहा गया है।

बंद मिले तीन आरोग्य मंदिर, रोका वेतन
- सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने आरोग्य मंदिर इन्हौना, सेमरौता व रास्तामऊ का निरीक्षण किया। तीनों बंद मिले, इस पर यहां पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन रोक दिया गया है।

संबंधित को अभिलेखों के साथ तलब किया गया है। इन केंद्रों की स्थिति खराब मिली। सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएचसी सिंहपुर के निरीक्षण में सीएमओ को दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले। इस पर इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। कुछ अन्य कर्मियों के भ्रमण के बारे में बताया गया लेकिन, उनका विजिट रजिस्टर नहीं मिला। इस पर नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed