फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Team of departments inspected the rural link road

Amethi News: विभागों की टीम ने ग्रामीण संपर्क मार्ग का किया निरीक्षण

Fri, 01 Mar 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Team of departments inspected the rural link road
अमेठी। विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला की ओर से जर्जर ग्रामीण संपर्क मार्गों और नहर पटरियों पर पक्की सड़कें बनाने के लिए शासन में दिए प्रस्ताव को लेकर स्थलीय निरीक्षण शुरू हो गया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और शारदा सहायक खंड -49 के अभियंताओं ने बालीपुर के पास साइट का स्थलीय निरीक्षण किया। एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला ने जन आवश्यकता के आधार पर अमेठी, भेंटुआ और भादर विकास खंड में छह की जगह पांच ग्रामीण संपर्क मार्गों करने के लिए शासन को प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

वहीं टीकरमाफी-बालीपुर पिच मार्ग से जामो भादर पिच मार्ग तक तीन किमी लंबाई में पटखौली अल्पिका नहर पटरी पर निर्माण कार्य प्रस्ताव में शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन प्रस्तावों का स्थलीय निरीक्षण कर इस्टीमेट तैयार किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड और शारदा सहायक खंड-49 के अभियंताओं ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सहायक अभियंता प्रीतम सिंह, सत्येंद्र कुमार गौतम, अवर अभियंता श्रीश मिश्र, कुलदीप वर्मा, सींचपाल राजेंद्र प्रियदर्शन आदि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि स्टीमेट शासन को भेजे गए हैं। स्वीकृति और धनराशि आवंटन के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed