फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   teachers training center

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन डायट का निरीक्षण

Fri, 11 Dec 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
teachers training center
अमेठी। शहर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में चार हजार स्क्वायर फिट में करीब साढ़े सात करोड़ की लागत से डायट का प्रशासनिक भवन, हॉस्टल एवं ऑडीटोरियम के निर्माणाधीन भवन का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण में लगाई जा रही मानक विहीन सरिया व ईंट को बदलवाने के साथ ही मानक के अनुरूप नियत समय पर निर्माण काम पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

2010 से अस्तित्व में आए जिले में अब तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नहीं था। शासन की ओर से जिले को डायट की बड़ी सौगात मिली है। डायट निर्माण के लिए नामित कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल की ओर से शहर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर की अक्टूबर माह से चार हजार स्क्वायर फिट भूमि पर डायट भवन के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम अरुण कुमार ने निर्माणाधीन डायट भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को निर्माण में लगाई जा रही सरिया में कंपनी का नाम व आईएसआई मार्का अंकित नहीं मिला तो प्रयोग में लाई जा रही ईंट भी मानक विहीन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज डीएम ने कार्यदायी संस्था के जूनियर इंजीनियर विपिन कुमार को तत्काल प्रयुक्त हो रही मानक विहीन सामग्री को बदलवाने के साथ ही मानक के अनुरुप कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
जेई ने बताया कि शासन से स्वीकृत राशि 750.05 लाख रुपये में से अब तक संस्था को 162.40 लाख की राशि मिल चुकी है। कहा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक प्रशासनिक भवन, 100 बेड का छात्रावास और प्रशिक्षुओं के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस ऑडीटोरियम परिसर के दाहिनी तरफ फ्रंट पर ही डायट का प्रशासनिक भवन बनेगा।

राजकीय विद्यालय के बगल छात्रावास और बीईओ कार्यालय के बीच में ऑडीटोरियम का निर्माण शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही डीएम ने निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहे श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराए जाने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी एक्सईएन आरके चौधरी समेत संबंधित अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed