{"_id":"6578a8ef71ff2b89810d9daf","slug":"teachers-started-indefinite-satyagraha-amethi-news-c-96-1-ame1002-10342-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षकों ने शुरू किया बेमियादी सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षकों ने शुरू किया बेमियादी सत्याग्रह
Wed, 13 Dec 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते शिक्षक
अमेठी। अपनी मांगों के समर्थन में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बेमियादी सत्याग्रह शुरू कर दिया है। जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने स्कूल बंद करने के बाद शाम को बीएसए कार्यालय परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अब्दुल रसीद ने कहा कि बीएसए की ओर से 400 शिक्षकों का वेतनमान तीन महीने पहले स्वीकृत किया गया है, पर भुगतान अभी तक नहीं शुरू हुआ है। उनका अपने कार्यालय पर कोई नियंत्रण नहीं है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीएसए और लेखा कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसी भी स्तर पर शिक्षकों के उत्पीड़न को संगठन अब बर्दाश्त नहीं करेगा।
अटेवा के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन छीनने वाले सत्ताधीश बांटो और राज करो की नीति पर काम कर रहे हैं। नित नए-नए संगठन बनाकर पेंशन की लड़ाई को कमजोर किया जा रहा है।
विज्ञापन
सत्याग्रह का संचालन जिला महामंत्री रमाकांत मौर्य ने किया। इस मौके पर चंद्रहास सिंह, सुरेंद्र बहादुर सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, वसीम अहमद, सत्यदेव यादव, देवांशु सिंह, अर्चना सिंह, कपिलेश यादव, राम बख्श प्रजापति, उपाध्यक्ष संजीव कुमार भारती, देवी शरण कनौजिया, श्रीराम सोनी, पवन कुमार, इंद्र पाल गौतम, वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव, सोमप्रकाश, गुरु चरन, सतगुरु प्रसाद, संजय कुमार मौर्य, त्रिवेणी यादव, मनु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।