{"_id":"64b2e9543565a3a5580598d4","slug":"teachers-demonstrated-for-restoration-of-old-pension-amethi-news-c-96-1-ame1002-1935-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Sun, 16 Jul 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 16 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। माध्यमिक शिक्षकों की लंबित मांगें पूरी कराने के लिए शनिवार को शिक्षक प्रदर्शन पर उतर आए। शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में धरना देने के बाद मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शिक्षक हित देखते हुए लंबित मांगे पूरी करने की मांग।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में शामिल शिक्षकों ने विद्यार्थियों का भविष्य संवार एक बेहतर समाज निर्माण कार्य करने वालों की उपेक्षा करने की बात कही। कहा कि शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को बुढ़ापे का सहारा बताते हुए कहा कि पुरानी पेंशन बंद होना शिक्षकों के साथ सबसे बड़ा धोखा है।
धरने के दौरान अन्य लंबित मांगों पर रणनीति तैयार की। ज्ञापन में नई पेंशन योजना समाप्त कर सभी को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, वित्त विहीन कॉलेजों मेंं कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन के तहत सेवा शर्तों का लाभ देने, चिकित्सीय सुविधा देने, विनियमिती करण से वंचित तदर्थ शिक्षकों को नियमित कर वेतन भुगतान देने, बोर्ड पारिश्रमिक दरें सीबीएसई बोर्ड के समान करने, वेतन अवशेष, महंगाई भत्ता, प्रोन्नति लाभ देने व शिक्षक स्थानांतरण नीति में सुधार कर सभी को लाभान्वित करने समेत 16 मांगे पूरी करने की मांग की है।
इस मौके पर अध्यक्ष शिवभूषण उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, जय प्रकाश द्विवेदी, नरसिंह बहादुर सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, जय नारायण श्रीवास्तव, यशोदानंदन शुक्ल, विजय कुमार मिश्र व डॉ. रमाशंकर पांडेय समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।