{"_id":"679929da2a21664f5a0465da","slug":"teachers-burnt-copies-of-ups-amethi-news-c-96-1-ame1002-133853-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षकों ने जलाईं यूपीएस की प्रतिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षकों ने जलाईं यूपीएस की प्रतिया
Wed, 29 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
तिलोई बीआरसी पर यूनिफाइड पेंशन स्कीम की प्रतियां जलाकर विरोध करते शिक्षक। -शिक्षक संघ
अमेठी सिटी/तिलोई। नवीन पेंशन योजना का विरोध कर रहे शिक्षकों ने मंगलवार को यूपीएस का विरोध जताते हुए सांकेतिक रूप से प्रतियां जलाईं। शिक्षकों ने बीआरसी तिलोई, एनपीएस इंटर कॉलेज तिलोई, जगदीशपुर के थौरी में डीएन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, निषातराज इंटर कॉलेज किटियावां शाहगढ़, श्री गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी गौरीगंज, श्री भीमसेन इंटर कॉलेज बड़गांव संग्रामपुर आदि में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को मंजूरी दे दी है। इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के बाद सुनिश्चित पेंशन दी जाएगी। कर्मचारी पुरानी पेंशन लागू करने की लगातार मांग कर रहे हैं। मंगलवार को अटेवा के आह्वान पर बीआरसी तिलोई पर विभिन्न शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी एकत्र हुए। सभी ने नवीन पेंशन योजना का विरोध करते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम की प्रतियां जलाते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के शिक्षकों ने पूरे जिले में विरोध प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पेंशन स्कीम से जुड़ी जानकारी देते हुए कहा कि एकजुट रहकर संघर्ष करने से ही पुरानी पेंशन योजना लागू हो सकती है। इस मौके पर रमाकान्त मौर्य, राज किशोर सिंह, अतुल श्रीवास्तव व बृजराज शुक्ला आदि मौजूद रहे।