फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tanker driver died in a collision with a dumper

Amethi News: डंपर से हुई भिड़ंत में टैंकर चालक की मौत

Sun, 25 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tanker driver died in a collision with a dumper
मोहनगंज क्षेत्र में इन्हौना मार्ग स्थित नारायणगंज तिराहे पर हादसे में क्षतिग्रस्त दुकान। -स्रोत
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज क्षेत्र में इन्हौना मार्ग स्थित नारायणगंज तिराहे पर शुक्रवार देर रात एक टैंकर और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में जायस हरबंसगंज निवासी टैंकर चालक अवधेश कुमार (31) की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर बेकाबू होकर पास के मकान में जा घुसा जिससे मकान, टैंकर और डंपर तीनों क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार केमिकल से लदा टैंकर इन्हौना की ओर से मोहनगंज की तरफ जा रहा था जबकि सीमेंट लदा डंपर मोहनगंज से इन्हौना की ओर आ रहा था। नारायणगंज तिराहे के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद टैंकर पहले एक कार और पान की गुमटी से टकराया फिर तिवारी मार्केट स्थित एक मकान में घुस गया। हादसे में जायस हरबंसगंज निवासी अवधेश कुमार (31) केबिन में फंस गए जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी व क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अवधेश को सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डंपर चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। मोहनगंज इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि अवधेश के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।



घर का इकलौता सहारा छिन गया
अवधेश कुमार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य थे। पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े अवधेश अपने दिवंगत पिता रामसजीवन के बाद घर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मां राजवती चाहती थीं कि उनके बाकी बेटे पढ़-लिखकर कुछ बनें जिसमें अवधेश उनका सहयोग कर रहे थे। तीन साल पूर्व उनकी शादी नेहा से हुई थी। एक वर्षीय बेटी पल्लवी है। उनकी मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed