फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   talks with minister

केंद्रीय मंत्री ने व्यापारियों को सुनाई खरी-खरी

Sat, 26 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
talks with minister
अमेठी। तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अमेठी पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने ओवर ब्रिज निर्माण का विरोध करने वाले व्यापारियों का खरी-खरी सुनाई। कहा कि तीन लोगों का हित सुरक्षित करने के लिए तीन लाख लोगों को परेशान होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। इस दौरान मंत्री ने भाजपा से जुड़े एक व्यापारी नेता को कांग्रेस जिलाध्यक्ष का रिश्तेदार बताया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को शहर पहुंचीं। वह शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व विधायक स्व. पं. जमुना प्रसाद मिश्र के घर जा रही थीं कि बड़ी संख्या में पहुंचे व्यापारियों ने उन्हें रोक लिया। व्यापारियों ने मंत्री से ककवा रोड पर बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण में बरती जा रही खामियां गिनाना शुरू किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री सोनू कसौधन और व्यवसायी अजय अग्रहरि ने ज्ञापन देकर कहा कि ककवा रोड पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से कोई विरोध नहीं है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि ओवर ब्रिज के दोनों किनारों पर विद्युत लाइन को अंडर ग्राउंड किया जाए। ब्रिज के दोनों तरफ अंडर ग्राउंड सीवेज का निर्माण किया जाए। रोड की चौड़ाई ना बढ़ाई जाए। व्यापारियों का कहना था कि ऐसा नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में छोटे व्यापारियों का व्यापार समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल की पूरी बात सुनने के बाद स्मृति ने दो टूक कहा कि तीन लोगों की मांग पर तीन लाख लोगों को परेशानी में नहीं डाला जा सकता। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापार मंडल की मांग पर ही ओवर ब्रिज का निर्माण हो रहा है। इस दौरान मंत्री ने पुराने भाजपाई व व्यापारी अनूप अग्रवाल से पूछा कि आप तो कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के बहनोई हैं ना।
पूर्व विधायक के परिवार से मिलीं स्मृति
शहर पहुंचीं स्मृति सीधे पूर्व विधायक स्व. जमुना प्रसाद मिश्र के घर पहुंचीं और उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। स्मृति ने पूर्व विधायक की पत्नी शिवकांती मिश्रा, बड़े पुत्र अरुण कुमार मिश्र व मझले पुत्र अनिल मिश्र के अलावा पूरे परिवार को समझाते हुए कहा कि वे दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ हैं।
भविष्य में जब भी कोई दिक्कत हो वे उनसे मिल सकते हैं। यहां के बाद स्मृति शोक संवेदना व्यक्त करने शहर के ही राजकुमार मिश्र के घर भी गईं जिनके पुत्र सौरभ की पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, अनंत विक्रम सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, सुधांशु शुक्ल व विषुव मश्रि आदि मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन
पूर्व विधायक के घर से वापसी में तहसील बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल स्मृति से मिला। बार अध्यक्ष सदाशिव पांडेय ने केंद्रीय मंत्री को अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार व उसके वजह की जानकारी देते हुए एसडीएम और तहसीलदार को स्थानांतरित कराने की मांग की। इस मौके पर तहसील बार सचिव उपेंद्र शुक्ल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में डीएम से बात कर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed