{"_id":"5fcbb3568ebc3ecf55755bd6","slug":"sword-of-cancellation-on-seven-thousand-ration-cards-amethi-news-lko553363619","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार राशन कार्डों पर निरस्तीकरण की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार राशन कार्डों पर निरस्तीकरण की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। तहसील क्षेत्र के तीन ब्लॉकों में जारी सात हजार राशन कार्डों पर निरस्तीकरण की तलवार लटक रही है। समय रहते आधार से कार्ड सीडिंग नहीं होने पर सभी राशन कार्डों को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मुसाफिरखाना तहसील के तीन ब्लॉक में 190 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें संचालित हैं। बाजार शुकुल ब्लॉक की 57 दूकानों के अंतर्गत 31,505 कार्ड धारक हैं। इनमें से 2,699 कार्डधारक ऐसे हैं, जिनके कार्ड की आधार से अब तक सीडिंग नहीं हुई है।
इन्हीं कार्डों में से 1,127 सदस्यों की सीडिंग नहीं हुई है। मुसाफिरखाना की 59 दुकानों पर 27,577 कार्ड धारक हैं। इनमें से 1,738 मुखिया तथा 1,293 यूनिट की आधार से सीडिंग नहीं हुई है। नगर पंचायत के 1,162 कार्डों में 66 मुखिया तथा 125 सदस्यों के कार्ड की आधार से सीडिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन
जगदीशपुर की 73 दुकानों के 45,301 कार्डों में से 2, 699 मुखिया तथा 1,127 सदस्यों की सीडिंग नहीं है। पूर्ति निरीक्षक फूल सिंह यादव ने बताया कि जिन सदस्यों के आधार कार्डों की सीडिंग अब तक नहीं हो सकी है वह कार्ड धारक अपने कोटेदार के माध्यम से या पूर्ति निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर अपने राशन कार्ड की आधार से सीडिंग करवा सकते हैं।