फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sweeper suspended for negligence

आदेश की अवहेलना करने पर सफाई कर्मी निलंबित

Sun, 22 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Sweeper suspended for negligence
अमेठी। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ के पद का निर्वहन नहीं करना एक सफाई कर्मी को भारी पड़ गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीपीआरओ ने सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए गौरीगंज विकास खंड कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन दिनों जिले में त्रिस्तरीय पंचायत मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित हो रहा है। स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत बलापुर में कार्यरत सफाई गर्मी राम कृपाल की तैनाती बूथ लेबल ऑफिसर के पद पर की गई थी। तैनाती के बावजूद सफाई कर्मी मतदाता पुनरीक्षण कार्य में असहयोग करते हुए एक भी दिन उपस्थित नहीं हुए।
विज्ञापन

संबंधित अफसरों की ओर से दूरभाष पर संपर्क करने के बावजूद वह बीएलओ के दायित्यों का निवर्हन करने नहीं गए। फील्ड में लगे सुपरवाइजर ने इसकी सूचना तहसीलदार व एसडीएम को दी। एसडीएम की ओर से बीडीओ को पत्र भेजने के बाद भी कर्मचारी उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने उक्त सफाई कर्मी को दायित्यों का निर्वहन नहीं करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद उक्त कर्मी को गौरीगंज ब्लॉक कार्यालय से संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत को जांच सौंपी है। एडीओ पंचायत विजय यादव ने उक्त कर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed