फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   swanidhi fair started in amethi

स्वनिधि महोत्सव में गिनाईं सरकारी योजनाएं

Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
swanidhi fair started in amethi
16 : गौरीगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दीपावली मेले में लाभार्थी को स्वीकृति पत्र देते जिला - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। दीपावली मेला व स्वनिधि महोत्सव बृहस्पतिवार को गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय व जायस के जायसी शोध संस्थान परिसर में शुरू हुआ। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मतदाता जागरूकता से जुड़े आयोजन हुए।
विज्ञापन

गौरीगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष व सीडीओ तो जायस में तिलोई विधायक ने मेले का उद्घाटन किया। दोनों मेले में स्टॉल के माध्यम से समूहों की ओर से उत्पादित सामग्रियों की बिक्री हुई तो सभी विभागों ने योजनाओं की जानकारी दी। मेले में विभिन्न योजना में चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देते हुए शासन की योजनाएं गिनाई गईं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार से जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित सात दिवसीय दीपावली मेला/स्वनिधि महोत्सव समारोहपूर्वक शुरू हुआ। मेला का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि व सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने पूर्वाह्न 11 बजे किया। मेले में बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग की शिक्षिकाओं की ओर से रंगोली बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया गया। मेले में पहुंचे लोगों से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लगाए गए पोस्टर पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा जा रहा था। नुक्कड़ नाटक व लोकगीत के माध्यम से लोगों को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए भी प्रेरित किया।
मेले में आए लोगों को मनोरंजक तरीके से मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए कंपोजिट स्कूल भादर प्रथम के बच्चों द्वारा लोकगीत व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिक्षिका व कवियत्री डॉ. अर्चना द्वारा गीत प्रस्तुत कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। मेले में जीजीआईसी जायस की छात्राओं ने संगीत शिक्षिका ऋचा सिंह की अगुवाई में कव्वाली, लोकगीत, नृत्य, शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता, कोविड से बचाव, नारी शिक्षा, सुरक्षा व स्वावलंबन के साथ कई जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मेले के दौरान कई विभागों ने स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी सार्वजनिक की तो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उत्पादित पदार्थों का स्टॉल लगाकर स्वदेशी पदार्थों के प्रयोग के प्रति लोगों प्रेरित करती नजर आईं। मेले में विभिन्न योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाते हुए मेला आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। मेेले में एडीएम सुशील प्रताप सिंह, पीडी आशुतोष मिश्र, बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक, एएओ आशुतोष मिश्र, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय व अधिशाषी अधिकारी सुजीत कुमार समेत विभागों के जिम्मेदार अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
काम में विश्वास करती है भाजपा
जायस। कस्बेे में स्थित मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान में शासन द्वारा आयोजित दीपावली मेला का उद्घाटन तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारी पार्टी काम में विश्वास करती है। इस दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया।

अंत में विधायक ने मेले में लगाए गए सरकारी तथा गैर सरकारी स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, एसडीएम तिलोई शिवानी सिंह, सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. मनीष मौर्य व एसओ उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed