फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Swami Prasad Maurya big statement Manoj Pandey is BJP agent in samajwadi party

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, सपा में भाजपा के एजेंट हैं मनोज पांडेय, रामलला को लेकर कही ये बात

Mon, 12 Feb 2024 09:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Feb 2024 09:41 AM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता को भाजपा का एजेंट बताया है। मौर्य ने कहा कि अयोध्या में हजारों वर्षों से राम पूजे जा रहे हैं। फिर भी भाजपा उनकी मार्केटिंग कर रही है। 

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya big statement Manoj Pandey is BJP agent in samajwadi party
Swami Prasad Maurya - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को धर्म के ठेकेदारों ने गरीब और लाचार बना दिया है। विफलता छिपाने के लिए धर्म और राम के नाम का ढिंढोरा पीट रहे हैं। ये बातें उन्होंने रविवार को बाजार शुकुल में आयोजित संविधान संगोष्ठी एवं सामाजिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सवाल पूछा गया कि आपकी पार्टी के ही मनोज आप पर मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। इसपर स्वामी प्रसाद ने कहा कि इसका बेहतर उत्तर वही दे सकते हैं, जिन्होंने इस तरह का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इस देश के दलित, आदिवासियों, पिछड़ों पर जो जुल्म व अत्याचार करना अधिकार मानते हैं, जो हमें जानवर से बदतर जीवन जीने की परिस्थितियां पैदा करते हैं, वह हमारी तारीफ कैसे कर सकते हैं। असल में मनोज सपा में भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मौर्य ने कहा कि अयोध्या में हजारों वर्षों से राम पूजे जा रहे हैं। भाजपा उनकी मार्केटिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगार हैं, लेकिन उनकी नौकरी पर सवाल नहीं होता।

सरकार पर ईडी के माध्यम से विपक्षी नेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। कहा कि लोकतांत्रिक देश में लोकतंत्र को निगलने की तैयारी है। 

 

रामचरितमानस की चौपाई से सरकार पर साधा निशाना
रामचरितमानस की चौपाई का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। कहा कि ढोल गंवार शूद्र पशु नारी, सकल ताड़ना के अधिकारी के आधार पर अगर आप लोग नहीं चेते तो आपकी ताड़ना चलती रहेगी। कहा कि आज भी इस लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति को मंदिरों में जाने से मना कर दिया जाता है।
 

उन्होंने मीडिया पर गोदी मीडिया होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज युवा बेरोजगार है उनकी नौकरी पर सवाल नहीं होता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार पुश्तैनी कार्यों को लेकर छलावा के रूप में जनकल्याणकारी योजना बढ़कर फिर से उन्हें पुराने कार्यों में लगाकर मजलूम करने पर तुली है। 

 

कहा कि 80 करोड़ लोगों को सरकार गरीब एवं मजलूम बता कर 5-10 किलो राशन दे रही है। जनता से लोकतंत्र व संविधान के दुश्मनों को भागने और लोकतंत्र तथा संविधान को बचाने की अपील की कहा कि देश बेचने वालों को लोकसभा चुनाव में जवाब देकर भगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed