फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Swami paramhans maharaj's charan paduka stolen

स्वामी परमहंस महराज की चरण पादुका चोरी

Tue, 19 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Swami paramhans maharaj's charan paduka stolen
गौरीगंज (अमेठी)। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस महाराज आश्रम क्षेत्र के लोगों का आस्था का केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग समाधि का दर्शन करने जाते हैं। मंदिर में चांदी जड़ित परमहंस की चरण पादुका रखी गई थी।
विज्ञापन

मंदिर आने वाले श्रद्धालु इसकी पूजा अर्चना करते हैं। सोमवार रात चोर मंदिर के दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसे और चांदी जड़ित चरण पादुका व पीतल की तिजोरी उठा ले गए। तिजोरी में आठ चांदी के सिक्के, एक चांदी की कटोरी तथा 25 हजार रुपये नगद रखे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा चोर मंदिर में रखा तांबे का गागर, घी के डिब्बे, शॉल व चादर भी ले गए। चोरी की जानकारी सुबह महंथ स्वामी दिनेशानंद महाराज को तब हुई जब भोर में वह समाधि की साफ-सफाई करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी धीरेंद्र कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सूचना पर एसएचओ प्रेमचंद्र के साथ सीओ अर्पित कूपर भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने महंथ की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए संग्रामपुर थाने के साथ एसओजी टीम को लगाया गया है। कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

चोरी की जानकारी होते ही जुटने लगे श्रद्धालु
आश्रम से परमहंस की चरण पादुका चोरी की सूचना मिलते ही श्रद्धालु सुबह से ही आश्रम पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही आश्रम के प्रबंधक स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी भी प्रयागराज से स्थित झूंसी आश्रम से टीकरमाफी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed