फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Swadeshi campaign will strengthen rural economy

Amethi News: स्वदेशी अभियान से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Sun, 16 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi campaign will strengthen rural economy
जगदीशपुर। भाजपा के संयोजन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रोफेशनल सम्मेलन का आयोजन रविवार को सीटेड कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा रहे।
विज्ञापन




प्रभारी मंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत की आत्मा का जागरण है। उन्होंने कहा कि कौशल, नवाचार और स्वदेशी उत्पादन ही भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करेगा। जब देश का प्रत्येक गांव आत्मनिर्भर होगा, तब हमारा राष्ट्र न केवल विकसित, बल्कि शक्तिशाली और समर्थ भारत के रूप में अग्रसर होगा। स्वदेशी अभियान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। अमेठी की मिट्टी में भविष्य की संभावनाओं की तपिश है।
विज्ञापन



अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने की। समारोह के समापन पर सीटेड के निदेशक संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं, प्रोफेशनल समुदाय और जनसमूह का आभार जताया। इस दौरान विधायक सुरेश पासी, दुर्गेश त्रिपाठी,राकेश विक्रम सिंह, मान सिंह राठौर, प्रवीण सिंह, गिरीश चंद्र शुक्ला, उमरमन सिंह,भवानी दत्त दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed