फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SUV and container collide, 10 injured

Amethi News: एसयूवी व कंटेनर भिड़े, 10 लोग घायल

Fri, 10 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
SUV and container collide, 10 injured
शाहगढ़। जामों-भादर मार्ग पर मुंशीगंज के पूरब दुआरा गांव के निकट बुधवार रात एसयूवी और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत में 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



अयोध्या के मछली मंडी नियावां चौराहा पीएस कैंट निवासी साहिल निषाद अपने परिजनों अरुण निषाद, निखिल निषाद, करण निषाद, शुभम और विकास के साथ एसयूवी से गौरीगंज घर जा रहे थे। गौरीगंज के गुवावां गांव निवासी कंटेनर चालक सद्दाम सुल्तानपुर से घर लौट रहा था। रात करीब 10 बजे पूरब दुआरा गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी तेज हुई कि एसयूवी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जबकि कंटेनर बगल की दुकान में घुस गया।
विज्ञापन



हादसे में एसयूवी सवार छह लोगों के साथ ही कंटेनर चालक सद्दाम, कंटेनर में बैठे मिश्रौली निवासी असलम (35), पूरे कुटरु मुंशीगंज निवासी इसहाक (35) और नौशीन बानो (13) घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने नौशीन बानो को लखनऊ रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। सड़क पर यातायात सामान्य करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed