{"_id":"6ada636619509019de038615","slug":"suspended-passenger-trains-should-be-resumed-amethi-news-c-96-1-ame1016-178684-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बंद पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बंद पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएं
Fri, 23 Oct 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग। -संवाद
अमेठी सिटी/जगदीशपुर। जिले के गौरीगंज और निहालगढ़ रेलवे स्टेशनों पर बृहस्पतिवार को आयोजित रेल जनसंवाद में यात्रियों ने ट्रेनों के ठहराव, नई ट्रेनों के संचालन और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई। बंद पैसेंजर ट्रेनों को चलाने, प्लेटफॉर्म पर प्रसाधन और प्रतीक्षालय की व्यवस्था करने के साथ ट्रेनों में पानी और सफाई की समस्या भी उठाई गई।
गौरीगंज स्टेशन पर सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक प्रभात त्रिपाठी ने यात्रियों से सुझाव लिए। कल्पनाथ तिवारी ने उद्योगनगरी, भोपाल-प्रतापगढ़ और अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। कविंद्र गुप्ता ने बंद पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा चलाने का सुझाव दिया। मदन सिंह ने लिफ्ट सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाने और राजेंद्र कुमार ने सीमेंट लोडिंग पॉइंट स्टेशन से दूर करने की मांग की। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह अन्य अफसर व यात्री मौजूद रहे।
निहालगढ़ में वरिष्ठ मंडल अभियंता चतुर्थ दीपक कुमार ने यात्रियों की समस्याएं सुनीं। यात्रियों ने लखनऊ और वाराणसी के लिए दोपहर में ट्रेन चलाने, दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रसाधन बनवाने और प्रतीक्षालय खुलवाने की मांग की। ट्रेनों में पानी की कमी, सफाई और आरक्षित डिब्बों में भीड़ का मुद्दा भी उठा। भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश यज्ञसेनी ने प्रसाधन और प्रतीक्षालय की समस्या बताई। यात्रियों ने पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग समतल कराने, सीसीटीवी कैमरे चालू करने, चारदीवारी बनवाने और गति शक्ति योजना के कार्यों में तेजी लाने की मांग की। अधिकारियों ने यात्रियों को पोर्टल पर शिकायत और सुझाव दर्ज करने की जानकारी दी।