{"_id":"68697b03fdc4597a750ce2d0","slug":"supply-of-seeds-and-fertilizers-should-be-ensured-amethi-news-c-96-1-ame1002-143952-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: खाद व बीज की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: खाद व बीज की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए
Sun, 06 Jul 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले शनिवार को बड़ी संख्या में किसान अमेठी तहसील पहुंचे। जिलाध्यक्ष हरीश सिंह की अगुवाई में किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजय चौहान को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने मांग रखी कि जिले की सभी तहसीलों में खाद और बीज की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही बड़े गोदामों पर छापेमारी कर वहां की वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए। यूनियन ने आरोप लगाया कि प्राइवेट दुकानदार नकली खाद और बीज बेचकर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इसके खिलाफ जिले स्तर पर विशेष टीम गठित की जाए और अभियान चलाकर ऐसे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई हो।
किसान नेता हरीश सिंह ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद आपूर्ति प्रणाली में कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है। अगर जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो जिलेभर में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस मौके पर अजय मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, गुड्डा देवी, बैजनाथ मौर्य, मंगरू राम सरोज, राजेश कोरी, ओमप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।