फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sunshine during the day, melting continued due to cold wave

Amethi News: दिन में निकली धूप, शीतलहर से बरकरार रही गलन

Sat, 11 Jan 2025 04:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jan 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, melting continued due to cold wave
गौरीगंज स्टेशन पर छाए कोहरे के बीच से गुजरती ट्रेन।
अमेठी सिटी। जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को कोहरे और शीतलहर के चलने से ठिठुरन कायम रही। दोपहर बाद आसमान साफ हुआ तो धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवा से पूरे दिन गलन बरकरार रही।
विज्ञापन

जिले में ठंड से आमजन को राहत नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को गलन भरी सर्दी में घर से वही लोग बाहर निकले, जिन्हें जरूरी काम था। जरूरी काम न होने की स्थिति में लोग अलाव के पास और घर में रजाई के अंदर ही दुबके रहे। सुबह के समय कोहरे की वजह से छोटे-बड़े वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर आवागमन करना पड़ा। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दो घंटे का सफर वाहन चालकों को चार घंटे में तय करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे धूप निकलने पर कोहरा तो छंट गया, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। दोपहर बाद कभी धूप निकल आती तो कभी आसमान में काले बादल छा जाते। यह स्थिति पूरे दिन रही। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड से अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे। शाम होते ही ठंड बढ़ने से लोग बेहाल हो गए। देर रात को प्रमुख स्थानों पर स्थित अलाव के पास लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान गिरने से बढ़ी ठंड
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसमें सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। इसमें भी सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 2.4 किमी प्रति घंटा रही। उन्होंने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा सामान्य गति से दक्षिणी-पश्चिमी चलने और आगे भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed