फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sunil was beaten to take revenge

Amethi News: बदला लेने के लिए की थी सुनील की पिटाई

Sun, 20 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sunil was beaten to take revenge
जायस (अमेठी)। क्षेत्र के तामामऊ गांव में आठ अप्रैल की रात हुए सुनील हत्याकांड में शामिल तीन नामजद महिला आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में शामिल चार लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। महिलाओं ने बताया कि बदला लेने के लिए उन्होंने सुनील की पिटाई की थी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि आठ अप्रैल की रात जमीन के विवाद को लेकर हुए इस हमले में गांव निवासी रामशंकर सरोज (58) और उनके पुत्र सुनील कुमार (32) को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है। गंभीर रूप से घायल सुनील की इलाज के दौरान एम्स रायबरेली में मौत हो गई, जबकि उनके पिता घायल हो गए थे। इस मामले में मृतक की पत्नी प्रीति देवी की तहरीर पर गांव के हरिश्चंद्र, विजय कुमार, अजय कुमार, सचिन, कंचन, सीमा, भानमती, नीतू सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




पुलिस ने शनिवार को मामले में शामिल भानमती, कंचन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पुलिस हरिश्चंद्र के पुत्र विजय कुमार, अजय कुमार व सचिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि एक साल पहले सुनील ने उन्हें पीटा था, तभी से वह बदला लेने के लिए मौके की तलाश कर रहे थे। मौका मिलने पर उन्होंने सुनील पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed