फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sun during day and cold at night, making people sick

Amethi News: दिन में धूप-रात में ठंड, लोगों को बना रही बीमार

Sun, 11 Feb 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 11 Feb 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sun during day and cold at night, making people sick
अमेठी सिटी। दिन में गर्मी और रात में ठंड लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, गले में दर्द, बदन में दर्द से पीड़ित लोग जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। करीब 40 फीसदी मरीज इगी बीमारी से पीड़ित रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमर नाथ मिश्र के अनुसार उत्तरी-पश्चिमी हवा की वजह से तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है। अभी दो-तीनों तक मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन

उधर, जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, मौसम में बदलाव का असर घर-घर में देखने को मिल रहा है।
लोग खांसी, जुकाम व बुखार के चपेट में आ रहे हैं। मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने का सुझाव दिया जा रहा है। बदलते मौसम में लापरवाही बरतना लोगों के लिए महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे और बुजुर्गों का रखें ख्याल
जिला अस्पताल के डॉ. अमित यादव ने बताया कि इस मौसम में सर्दी, खांसी या बुखार जैसी स्वास्थ्य की कुछ समस्याएं बढ़ जाती है। इस समय हमें अपने घर के बच्चों, बड़े-बुजुर्गों की सेहत का भी खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। कहा कि ज्यादा उम्र वालों को बीमारी से लड़ने की शारीरिक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द जैसी परेशानियां के साथ सांस की परेशानी या अस्थमा का अटैक सबसे सामान्य समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed