फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Summer camps will be organized in schools to boost self-confidence

Amethi News: आत्मविश्वास बढ़ाने को स्कूलों में लगेंगे ग्रीष्मकालीन शिविर

Sat, 10 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 10 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Summer camps will be organized in schools to boost self-confidence
अमेठी सिटी। बेसिक स्कूलों के बाद अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह शिविर 21 मई से 10 जून तक आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, जीवन कौशल और सामाजिक मूल्यों का विकास करना है।
विज्ञापन




इंटर कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन शिविर में प्रतिदिन सुबह आधा घंटा योग व व्यायाम कराया जाएगा। इसके बाद कला, विज्ञान, संगीत, हिंदी, खेल और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। शिक्षक संबंधित विषयों में बच्चों को सक्रिय रूप से मार्गदर्शन देंगे। शिविर के अंतिम दिन अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा, जहां बच्चे उनके सामने ग्रीष्मकालीन शिविर के अनुभव साझा करेंगे। इससे बच्चों में आत्मविश्वास और संवाद कौशल का भी विकास होगा। ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्देश्य छात्रों में टीमवर्क, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन



शिविर के दौरान कॅरियर गाइडेंस सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को कॅरियर संबंधी टिप्स देंगे। इसके साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी और किचन गार्डनिंग की तकनीक भी सिखाई जाएगी। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि अमेठी में 37 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 180 वित्तविहीन इंटर कॉलेज हैं, जिनमें कक्षा नौ से 12 तक 1.20 लाख छात्र पंजीकृत हैं। इन सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन शिविर कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed