{"_id":"682b7b6529e4b1521d049fe4","slug":"summer-camps-will-be-held-in-schools-from-21-may-to-15-june-amethi-news-c-96-1-ame1008-140795-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूलों में 21 मई से 15 जून तक लगेंगे समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूलों में 21 मई से 15 जून तक लगेंगे समर कैंप
Tue, 20 May 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में सोमवार को तीन सप्ताह के समर कैंप आदेश के साथ विद्यालय 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए बंद हो गए। समर कैंप 21 मई से 15 जून तक कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए आयोजित किए जाएंगे।
इसमें शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और स्वप्रेरित शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। समर कैंप में बच्चों को प्रतिदिन चना, गुड़ आदि सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के रूप में देने के निर्देश दिए गए हैं। समर कैंप में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की उपस्थिति प्रमाणित करने को स्टेशनरी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी हेडमास्टरों को दी गई है।
सोमवार को भादर बीईओ शिव कुमार यादव ने प्रधानाध्यापकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों की बैठक कर समर कैंप की कार्ययोजना और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी और शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। बताया कि समर कैंप तीन घंटे का होगा। कैंप में आने वाले बच्चों के अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त करते हुए अभिभावकों को भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
समर कैंप में तीन सप्ताह के लिए अलग-अलग कार्ययोजना, विषय-वस्तु और वर्क कैलेंडर का निर्धारण शासन की ओर से किया गया है। कार्मिकों को बच्चों की रुचि के अनुसार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षक संघ ने की आदेश वापस लेने की मांग
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने हीटवेव और भीषण गर्मी के मौसम में समर कैंप के आयोजन के आदेश को बच्चों के स्वास्थ्य के विपरीत बताया है और कहा है कि भीषण गर्मी में समर कैंप के समापन के बाद घर वापसी के समय बच्चों के बीमार होने का खतरा है। अभिभावक बच्चों को गर्मी में स्कूल भेजने को तैयार नहीं होते। जिलाध्यक्ष अब्दुल रशीद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया और महामंत्री रमाकांत मौर्य ने समर कैंप के आयोजन के आदेश को अव्यवहारिक बताया है और इसे वापस लेने की मांग की है।