{"_id":"68adffd5c1ca2f4f78017f14","slug":"suman-won-the-essay-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-147205-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निबंध प्रतियोगिता में सुमन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निबंध प्रतियोगिता में सुमन ने मारी बाजी
Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के तहत मंगलवार को एसपीएन इंटर कॉलेज तिलोई में शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी संबंधी जानकारी देने के साथ कक्षा छह से 12 तक के पाठ्यक्रम से पूछे जाने वाले सवालों के बारे में बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित अध्ययन और दोहराव से सफलता आसानी से हासिल की जा सकती है।
सत्र में विद्यार्थियों ने शिक्षकों से सवाल पूछे और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। शिक्षकों ने उन्हें आत्मविश्वास और लगन के साथ पढ़ाई करने का सुझाव दिया। इसके बाद भाषण, वाद-विवाद, स्लोगन और कहानी पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण निबंध प्रतियोगिता रही। इसमें सुमन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान पाया। हरिश्चंद्र साहू दूसरे व काजल मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं की घोषणा के बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। प्रधानाचार्य प्रेम कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया और अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर अभ्यास करने की प्रेरणा दी।