फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Success in mathematics will be achieved only through continuous practice.

Amethi News: निरंतर अभ्यास से ही गणित में मिलेगी सफलता

Sat, 23 Dec 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 23 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Success in mathematics will be achieved only through continuous practice.
ग​णित विषय पर संवाद करतीं ​शि​क्षिका
अमेठी। डीएवी एचएएल पब्लिक स्कूल कोरवा में राष्ट्रीय गणित दिवस के मौके पर शुक्रवार को छात्रों को गणित को लेकर जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या लता सिंह ने कहा कि गणित के निरंतर अभ्यास से ही सफलता मिल सकती है। गणित के विभिन्न आयामों को भाषण, स्वरचित कविता एवं नाट्य प्रस्तुति द्वारा प्रदर्शित किया गया। छात्र-छात्राओं एवं गणित विभाग के वरिष्ठ शिक्षक जीएस त्रिपाठी, एसएस मिश्रा सहित सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।शाहगढ़ के विकास खंड भेटुआ के सरूवांवा स्थित विद्या शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित में भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।।प्रबंधक सुधीर द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर गणित विषय के प्रति रुचि पैदा होती है। इस अवसर पर गणित विषय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को कॉलेज की प्रधानाचार्या साधना द्विवेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed