फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sub inspector transfared

लापरवाही पर टीकरमाफी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
sub inspector transfared
गौरीगंज (अमेठी)। कानून-व्यवस्था कायम रखने में लापरवाही चौकी प्रभारी टीकरमाफी को भारी पड़ी। लगातार मिल रही शिकायत के बाद एसपी ने मंगलवार को नौ उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए चौकी प्रभारी टीकरमाफी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी की ओर से जारी आदेश में पीआरओ फिरतूराम को वारिसगंज चौकी की जिम्मेदारी सौंपते हुए सभी को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के साथ कानून व्यवस्था कायम रखने व दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतना चौकी प्रभारी टीकरमाफी शिवबख्श सिंह को भारी पड़ा।
विज्ञापन

लगातार मिल रही शिकायत व जनपद में बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने नौ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी की ओर जारी आदेश में चौकी प्रभारी टीकरमाफी को लाइन हाजिर करते हुए वारिसगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को टीकरमाफी का प्रभारी तो पीआरओ फिरतूराम को वारिसगंज चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अविनेष कुमार को जायस से बाजार शुकुल, रविशंकर को पुलिस लाइन से बाजार शुुकुल, पुलिस लाइन से प्रेम प्रकाश, बुद्धीलाल व हरिश्चंद्र को पीपरपुर थाना और शिव बालक यादव को मुशीगंज में तैनात किया गया है। एसपी ने सभी को तत्काल अपने नवीन तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश देते हुए लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed