फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students will get subsidy for uniform soon

1.19 लाख विद्यार्थियों को जल्द मिलेगा अनुदान

Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students will get subsidy for uniform soon
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत नौनिहालों के अभिभावकों के खाते में आज (सोमवार) अनुदान अंतरण का शुभारंभ होगा। पहले चरण में जिले में बेसिक शिक्षा विभाग 1.19 लाख विद्यार्थियों को योजना से लाभान्वित करने की तैयारियां पूरी कर चुका है। एक अगस्त को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अनुदान राशि अंतरण का शुभारंभ करेंगेे। जिला मुख्यालय के साथ ब्लॉक मुख्यालय पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल, 33 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल व 35 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक पंजीकृत बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ दोपहर में भोजन व यूनीफॉर्म, बैग, जूता-मोजा व स्वेटर तथा स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों के खाते में इस वर्ष प्रति छात्र 1200 रुपये अनुदान दिया जाना है।
विज्ञापन

योजना पारदर्शी तरीके से लागू हो सके इसके लिए जिले में पंजीकृत 2.06 लाख विद्यार्थियों का आधार कार्ड तैयार करते हुए सत्यापन तथा अभिभावकों की बैंक डिटेल व आधार कार्ड प्रेरणा पोर्टल के साथ डीबीटी पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। शैक्षिक सत्र में चार माह से यूनीफॉर्म समेत अन्य सामग्री क्रय करने के लिए अनुदान का इंतजार कर रहे नौनिहालों को आज (सोमवार) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर से तोहफा देंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में बेसिक शिक्षा विभाग ने सत्यापन के बाद एक लाख 19 हजार 419 विद्यार्थियों को सूचीबद्ध करते हुए भुगतान के लिए अभिभावकों का खाता डीबीटी पोर्टल पर अपलोड कर अन्य तैयारियां पूरी कर ली हैं। एक अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से अंतरण कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद इन विद्यार्थियों के अभिभावकों के खाते में अनुदान राशि अंतरित हो जाएगी। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्यालय के साथ सभी ब्लॉकों में आयोजित होगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक बच्चों को प्रतिभाग कराने का निर्देश देते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापकों व बीईओ को दिया है।
1.53 लाख बच्चों का फीड हो चुका डेटा
बेसिक शिक्षा विभाग के प्रभारी जिला समन्वयक अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 1,53,499 बच्चों का डेटा अपलोड किया जा चुका है। शेष बच्चों के आधार प्रमाणीकरण के साथ ही अभिभावकों का बैंक डिटेल व आधार कार्ड प्रेरणा पोर्टल के साथ डीबीटी पोर्टल पर अपलोड करने की कवायद चल रही है। डीसी ने बताया कि कोशिश है कि 15 अगस्त तक शत-प्रतिशत बच्चों व उनके अभिभावकों का डेटा सत्यापन की कार्यवाही पूरी कर पोर्टल पर अपलोड हो जाए।

हो रही निगरानी : बीएसए
बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि अनुदान राशि अंतरण का शुभारंभ एक अगस्त को होगा। पहले चरण में जिन बच्चों का डेटा पोर्टल पर अपलोड हो चुका है उनके अभिभावकों के खाते में धनराशि अंतरित होगी। अन्य विद्यार्थियों व अभिभावकों की डिटेल मिशन प्रेरणा एप पर अपलोड की जा रही है। शत-प्रतिशत अभिभावकों के खाते में अनुदान राशि अंतरित हो सके इसके लिए लगातार डेटा अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed