फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students suffer due to power cuts, their studies affected

Amethi News: बिजली कटौती से विद्यार्थी परेशान, पढ़ाई प्रभावित

Mon, 16 Feb 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 16 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students suffer due to power cuts, their studies affected
सिंहपुर। बिजली कटौती से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शाम को करीब छह से आठ बजे तक बिजली गुल रहने से विद्यार्थियों को मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ रही है। परीक्षा नजदीक आने से अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन



ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली कटौती से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब 50 ग्राम पंचायतों में शाम की दो घंटे कटौती का सीधा असर दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों पर भी पड़ रहा है, जिससे उनकी आमदनी प्रभावित हो रही है। छात्र सत्यांश, नवीन, प्रणव, अंशुमान, राजन, सक्षम, स्वीटी, शिखा, सुमन अमिता आदि ने बताया कि रात का समय पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान बिजली न होने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन



आनंद तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, श्रवण, आशुतोष, राजकुमार का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति में सुधार न होने से नाराजगी है। अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने जल्द समाधान की मांग की है। उन्होंने नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की है। बिजली उपकेंद्र सेमरौता के जेई अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि 132 ट्रांसमीशन दांदुपुर से कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed