फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Students proficient in language and mathematics will be honored

Amethi News: भाषा व गणित मेंं निपुण विद्यार्थियों का होगा सम्मान

Fri, 07 Jul 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students proficient in language and mathematics will be honored
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूल में पंजीकृत बच्चों की शैक्षिक क्षमता बढ़ाने के लिए निपुण भारत योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत बच्चों को भाषा व गणित में दक्ष करने के लिए शिक्षकों के साथ डीएलएड प्रशिक्षु की मदद ली जाएगी। कक्षावार हिन्दी व भाषा में दक्ष बच्चों को निपुण विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा एक से तीन तक पंजीकृत विद्यार्थियों को भाषा व गणित में दक्ष करने के लिए परिषदीय स्कूलाें में निपुण भारत योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत कक्षा एक से तीन में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की कक्षा अनुरूप दक्षता सुनिश्चित करने के लिए शासन की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शैक्षिक गुणवत्ता परखने के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने डायट प्राचार्य को निपुण विद्यार्थी की पहचान का काम डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराने को कहा है। डायट प्राचार्य व बीटीसी प्रशिक्षुओं को निपुण विद्यार्थी की पहचान का काम करना होगा। डायट में प्रशिक्षणरत डीएलएड प्रशिक्षु निपुण विद्यार्थी के चयन के लिए विद्यालयों का भ्रमण करेंगे। वहां कक्षावार हिंदी व भाषा में दक्ष बच्चों को निपुण विद्यार्थी के रूप में तैयार कर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों की शैक्षिक गुणवत्ता निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से पहचान करते हुए कमजोर विद्यार्थियों को विशेष रूप से शिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
500 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन भत्ता
जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय ने बताया कि दो डीएलएड प्रशिक्षुओं को संयुक्त रूप से प्रति माह पांच कार्य दिवसों में 10 विद्यालयों (दो विद्यालय प्रतिदिन) का भ्रमण करना होगा। प्रत्येक डीएलएड प्रशिक्षु को प्रतिदिन 500 रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई भत्ता नहीं दिया जाएगा। डीएलएड प्रशिक्षु रेंडम आधार पर निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से आकलन करेंगे। कक्षा एक से तीन के 30 बच्चों (प्रत्येक कक्षा से 10 बच्चे) का आकलन होगा।


सम्मानित होंगे निपुण विद्यार्थी
हर माह विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में निपुण सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन में बच्चों के अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। निपुण विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए उन्हें एक बैज प्रदान किया जाएगा।
संजय तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed