Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Student's leg broken due to teacher's beating

Amethi News: शिक्षक की पिटाई से छात्र का पैर टूटा

Sun, 06 Oct 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Student's leg broken due to teacher's beating
अमेठी सिटी। एक दिन स्कूल नहीं आने के बाद शिक्षक की पिटाई से छात्र के पैर में फ्रैक्चर होने का मामला शनिवार को सार्वजनिक हुआ है। पीड़ित छात्र के पिता ने थाने व बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पिता के आरोपों से जुड़े बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन



जामो थाना क्षेत्र के दलीलपुर गांव निवासी दिलीप का नौ वर्षीय पुत्र कृष्णा प्राथमिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह बुखार आने पर स्कूल नहीं गया था। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी। इससे छात्र के पैर में चोट लग गई। जानकारी के बाद परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद चिकित्सक ने प्लास्टर बांधा। बेटे के जख्मी होने की सूचना पर परदेस से पहुंचे पिता ने शनिवार को थाने के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। अब तक की जांच में दो अक्तूबर को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फिसलने से छात्र के घायल होने का पता चला है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि दलीलपुर निवासी दिलीप कुमार की शिकायत संज्ञान में है। बीईओ जामो को प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच के बाद चोट के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed