{"_id":"6803f56aa2d5262caf0aa2ea","slug":"students-got-the-mantra-of-safety-and-success-in-navodaya-vidyalaya-amethi-news-c-96-1-ame1002-138656-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नवोदय विद्यालय में छात्राओं को मिला सुरक्षा और सफलता का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नवोदय विद्यालय में छात्राओं को मिला सुरक्षा और सफलता का मंत्र
Sun, 20 Apr 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मौजूद एसपी अपर्णा र
गौरीगंज (अमेठी)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रहीं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, जिन्होंने छात्राओं को कानून, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के जरूरी पहलुओं से अवगत कराया।
एसपी ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, इमरजेंसी सेवा 112 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि अजनबियों से बातचीत या फोटो साझा करना जोखिम भरा हो सकता है। एसपी अपर्णा ने अपनी सिविल सेवा यात्रा साझा करते हुए बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, अखबार पढ़ने की आदत और अनुशासित दिनचर्या ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि किसी भी तरह की असुविधा या साइबर उत्पीड़न की स्थिति में 1090 पर शिकायत करें। उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विद्यालय में हुआ स्वागत
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य पीके सिंह ने एसपी का स्वागत बुके भेंटकर किया, जबकि छात्राओं ने तिलक व बैज पहनाकर अभिनंदन किया। शिक्षिका निधि तिवारी ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और कार्यक्रम का संचालन भी उन्होंने ही किया। इस अवसर पर एसके सिंह, एसके गुप्ता, योगेंद्र सिंह और संदीप गुप्ता समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सफलता के सूत्र- एसपी से प्रेरणा
कक्षा 12 की छात्रा आयुषी मिश्रा ने एसपी से उनकी सफलता की कहानी पूछी। जवाब में एसपी ने यूपीएससी परीक्षा की प्रक्रिया और तैयारी की रणनीति साझा की। उन्होंने कहा कि रोजाना अखबार पढ़ना न केवल सामान्य ज्ञान को मजबूत करता है, बल्कि समसामयिक मुद्दों की भी समझ विकसित करता है।
छात्राओं के सवाल, एसपी के बेबाक जवाब
सवाल- आस्था (कक्षा 12): यूपीएससी में कितनी मेहनत लगती है?
जवाब- लक्ष्य तय कर पूरी निष्ठा से मेहनत करें, कोचिंग पर निर्भर न रहें।
सवाल- अर्पिता यादव (कक्षा 12):1090 पर शिकायत के बाद पुलिस कितनी देर में आती है?
जवाब- तत्काल कार्रवाई शुरू होती है, आपात स्थिति में 112 पर कॉल करें।
सवाल- गिरिमा यादव (कक्षा 12):
सिविल सेवा की तैयारी कैसे करें?
जवाब- रोजाना पढ़ें, अखबार ज़रूर पढ़ें, लक्ष्य पर फोकस रखें।
सवाल- शिवानी (कक्षा 12):
रात में अकेले यात्रा करनी हो तो क्या सावधानी बरतें?
जवाब- लाइव लोकेशन साझा करें, वाहन नंबर परिजनों को भेजें, और 112 पर कॉल करें।
सवाल- सवाल- अनुष्का (कक्षा 8): असफलता से कैसे निपटें?
जवाब- असफलता सफलता की सीढ़ी है, गलतियों से सीखें और आगे बढ़ें।
सवाल- अंजलि (कक्षा 6): गरीब व्यक्ति आईपीएस कैसे बने?
जवाब- अभी से लक्ष्य तय करें और मन लगाकर पढ़ाई करें।