{"_id":"6255af7356d6d303b979bf2c","slug":"student-going-to-take-exam-shot-dead-amethi-news-lko625829528","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
06 : गौरीगंज : अस्पताल में किशोर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित हनफी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की परीक्षा केंद्र से 200 मीटर पहले अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हमलावरों के भाग जाने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। आक्रोश को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पिता की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
थाना क्षेत्र मुसाफिरखाना के धरौली गांव निवासी सुशील सिंह का 16 वर्षीय पुत्र देवांश सिंह उर्फ सौरभ गांव के ही पं. दीनदयाल मॉडल इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र था। यूपी बोर्ड परीक्षा में कॉलेज का सेंटर थाना क्षेत्र के रसूलाबाद स्थित हनफी इंटर कॉलेज गया था। मंगलवार को सौरभ गणित का पेपर देने घर से अपने जुड़वा भाई सचिन के साथ बाइक से सुबह छह बजे हनफी इंटर कॉलेज के लिए निकला था।
दोनों सुबह 6.40 बजे हनफी इंटर कॉलेज के समीप एक नाले के पुल पर पहुंचे ही थे कि वहां पहले से मौजूद सुल्तानपुर के अशरफपुर गांव निवासी व वर्तमान में अपने मामा के यहां मुसाफिरखाना के मठिया में रह रहे दो सगे भाई लकी यादव व शुभम यादव तथा कस्थुनी पूरब निवासी वैभव सिंह व ककरिया निवासी संदीप ने सौरभ की बाइक रोक कर उस पर हमला कर दिया। सौरभ को पिटता देख सचिन भागकर झाड़ी में छिप गया।
विज्ञापन
हमलावरों ने सौरभ को जमकर पीटने के बाद उसकी कनपटी पर गोली मार दी और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। हमलावरों के भाग जाने के बाद सचिन झाड़ी से बाहर निकला और घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। इसी बीच मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सौरभ को जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिनेश सिंह, सीओ मनोज कुमार यादव भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने एसएचओ बृजेश कुमार सिंह को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया। पिता सुशील सिंह की तहरीर पर चारों हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
कई थानों की पुलिस तैनात
घटना को लेकर गांव में आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। एसपी ने बताया कि गांव में मुसाफिरखाना सर्किल के अलावा शिवरतनगंज समेत कई थानों के थाना प्रभारी व बड़ी संख्या में फोर्स को तैनात किया गया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर एसएचओ जामो व मुंशीगंज एसओ को तैनात किया गया है।
स्कूली विवाद का मामला
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक की आरोपी पक्ष से कोचिंग में पढ़ाई के दौरान का विवाद सामने आया है। अभी दो दिन पहले भी इनके बीच आपस में कहासुनी व हाथापाई होने की बात सामने आ रही है। कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लागई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
परिवार में मचा कोहराम
सौरभ के मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुशील के तीन संतान थीं। सबसे बड़ी बेटी शिवि सिंह है। इसके बाद सचिन और सौरभ दोनों जुड़वा थे। सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सुशील सिंह के घर पहुंचने लगे। देखते ही देखते उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया।
दो दिन पूर्व हुई थी मासूम की हत्या
जिले में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पूर्व शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे शिवरतन सिंह मजरे पेंडारा निवासी अनिल यादव के साढ़े चार वर्षीय पुत्र प्रिंस की हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप उसकी सगी ताई पर है। बच्चे का शव पड़ोस के भूसा घर में पड़ा मिला था। इस घटना से उपजी दहशत अभी कम भी नहीं हुई थी कि मंगलवार की सुबह बेखौफ हत्यारों ने छात्र को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया।