फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Strong sunlight increased the heat, temperature crossed 27 degrees

Amethi News: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, पारा 27 डिग्री के पार

Thu, 27 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight increased the heat, temperature crossed 27 degrees
गौरीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर धूप से बचाव के लिए पेड़ के नीचे बैठीं महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। दिन-प्रतिदिन मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी है। दिन में तीखी धूप से लोग परेशान दिख रहे हैं तो रात में हल्के कंबल व चादर से ठंड से राहत मिल रही है। मौसम का रुख देखकर किसान चिंतित हैं। दो दिन पूर्व बादल मंडराने के बाद बुधवार को तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली जबकि दोपहर में तेज धूप से लोग परेशान दिखे। दिन और रात के मौसम में बदलाव होने से जिला अस्पताल में सर्दी-जुकाम के मरीजों का भी इजाफा हुआ है। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को सामान्य तरह से रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ा तो गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ जाएगी। इससे बालियां कमजोर होने के कारण पैदावार पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल के विकास और बेहतर पैदावार के लिए ठंड का होना बेहद जरूरी है। चार दिन से धूप में खड़ा होना मुश्किल है, यदि तापमान में इसी प्रकार की बढ़ोतरी होती रही तो गेहूं के दाने पतले हो जाएंगे। इससे जहां पैदावार प्रभावित होरी, वहीं आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।


किसान भी सिंचाई के साथ उर्वरक व दवाओं का छिड़काव कर फसल को बचाने की कोशिश में जुटे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा के सामान्य गति से पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed