{"_id":"5fb946dc8ebc3e9b90284026","slug":"strict-action-will-be-taken-on-violation-of-vehicle-rules-amethi-news-lko5510784199","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। यातायात जागरूकता/मिशन शक्ति अभियान के दौरान कस्बा गौरीगंज, जामो व सैंठा में आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
जिले का पुलिस विभाग इन दिनों यातायात माह मना रहा है। एक नवंबर से शुरू इस अभियान के तहत यातायात पुलिस विविध कार्यक्रम आयोजित कर रही है। शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क व शिकायत पेटिका के संबंध में जानकारी दी गई।
यातायात व मिशन शक्ति से संबंधित बैनर व पोस्टर लगवाए गए। स्टीकर चिपकाए गए तथा आम जनता के लोगों को पंपलेट देकर जागरूक किया गया। साथ-साथ उनसे यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया। यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को बधाई दी गई।
काली फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया तथा उनकी काली फिल्म निकलवायी गई तथा उनके विरुद्ध चालान व जुर्माने की कार्रवाई की गई।