फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   stock of covid vaccine finished in amethi.

अमेठी: जिले में खत्म हो गई कोविड वैक्सीन

Mon, 20 Feb 2023 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
stock of covid vaccine finished in amethi.
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में बीते 20 दिनों से कोविड वैक्सीन खत्म चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी कुल 4.76 लाख लोगों ने ही प्रीकॉशन डोज लगवाई है। जिले में अब तक कुल 37.37 लाख लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों दूसरे देशों में दोबारा कोविड संक्रमण के नए मामले सामने आए थे। फैलते संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर टीकाकरण की रफ्तार तेज हुई थी। जिले में भी संयुक्त चिकित्सालय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। प्रथम, द्वितीय डोज के साथ प्रीकॉशन डोज भी लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशन के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक कुल 37 लाख 37 हजार 54 लोगों को पहली, दूसरी व प्रीकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 16 लाख 30 हजार 705 लोगों को पहली, 16 लाख 29 हजार 977 को दूसरी तो चार लाख 76 हजार 372 लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाई गई है। इस हिसाब से जिले में प्रीकॉशन डोज लगाने का अनुपात बेहद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 दिनों से खत्म चल रही वैक्सीन
बीते दिनों कोरोना का नया वैरियंट फैलने के बाद जिले को दोबारा वैक्सीन की डोज मुहैया कराई गई। वर्तमान में वैक्सीन का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो चुका है। पिछले 20 दिनों से एक भी वायल नहीं है। शासन स्तर से वैक्सीन मुहैया कराए जाने के संबंध में अब तक कोई सूचना नहीं है। - डॉ. संजय कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी


पांच फरवरी को मिला था एक पॉजिटिव मरीज
जिले में नियमित रूप से कोविड की जांच के लिए सैंपलिंग की जा रही है। आरटीपीसीआर लैब की वैज्ञानिक डॉ. स्वाति सिंह ने बताया कि दिसंबर के बाद पांच फरवरी को सीएचसी भेटुआ से आए सैंपल में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बताया कि संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed