फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   STF caught two criminals who were planning murder

Amethi News: हत्या की योजना बना रहे दो शातिरों को एसटीएफ ने दबोचा

Thu, 04 Jul 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 04 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
STF caught two criminals who were planning murder
पकड़े गए आरोपी
अमेठी सिटी। प्रेमिका के पति की भाड़े के अपराधी के जरिए हत्या की योजना बना रहे युवक सहित दो लोगों को एसटीएफ ने बुधवार को मुसाफिरखाना इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कारतूस, दो मोबाइल व कुछ कैश बरामद किया है। दबोचे गए दोनों शातिरों को एसटीएफ मुसाफिरखाना थाने ले गई। जहां दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कार्रवाई में थाने की पुलिस भी शामिल थी।
विज्ञापन

एसटीएफ के जारी प्रेसनोट के मुताबिक निरीक्षक दीपक सिंह के नेतृत्व में एक टीम शातिर अपराधियों की तलाश में निकली थी। इस बीच टीम को पता चला कि मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुददीनपुर के जाखा चौराहे के पास कुछ लोग एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे हैं। एसटीएफ ने थाने की पुलिस का सहयोग लिया। एसटीएफ और थाने की पुलिस टीम ने मिलकर उक्त स्थान पर घेराबंदी कर दो संदिग्ध लोगों को दबोच लिया। जांच के दौरान पकड़े गए एक व्यक्ति ने अपना नाम इसी थाना क्षेत्र निजामुददीनपुर गांव निवासी अनिल गुप्ता बताया। दूसरे की पहचान क्षेत्र के पूरे बाबू मजरे भददौर गांव संजय सिंह यादव के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपी अनिल ने बताया कि उसकी प्रेमिका की सुल्तानपुर जिले के एक गांव से शादी हो गई थी। वह प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति की हत्या कराना चाहता था। उसकी मुलाकात संजय सिंह यादव से हुई। पुलिस के मुताबिक संजय भी अपराधी है। अनिल ने अपनी योजना संजय को बताई। संजय ने उससे कहा कि यह काम हो जाएगा, लेकिन पैसे खर्च करने पड़ेंगे। दोनों के बीच मामला पांच लाख में तय हुआ। जिसमें कारतूस व असलहा खरीदने के लिए 80 रुपये पेशगी के तौर पर ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगाें ने सुल्तानपुर जिले के बंधुआ कला क्षेत्र के ककरिहा गांव निवासी संदीप यादव से 55 हजार में 32 बोर की 50 कारतूस खरीदी थी। 25 हजार का असलहा खरीदने की तैयारी थी। तभी दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुसाफिरखाना थाने में केस दर्ज हो गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed