फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Steps should be taken to resolve the problems.

Amethi News: समस्याओं का समाधान कराया जाए

Wed, 26 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 26 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Steps should be taken to resolve the problems.
भादर ब्लॉक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते किसान। स्रोत्र: संगठन
भादर। किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


किसानों ने प्रभारी बीडीओ अरुण सिंह और रामगंज थाने के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र यादव को 10 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा। इसमें ढेमा गांव के राम ललन, राममिलन, राधेश्याम, राजबहादुर और हरकेश से जुड़े पुराने विवाद का निस्तारण कराने की मांग की गई। किसानों ने चोरी की घटनाओं को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, घोरहा और पीपरपुर के 33/11 केवी उपकेंद्रों पर स्मार्ट मीटर से अधिक बिल वसूली और जेई व संविदा कर्मियों पर धन उगाही के आरोपों की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन



ज्ञापन में ग्राम पंचायतों में बारिश के पानी की निकासी, विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन की समस्याओं के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने, खतौनी में गलत अंश निर्धारण दुरुस्त कराने और सभी ग्राम पंचायतों में पशुओं का टीकाकरण कराने की मांग भी शामिल रही। पंचायत में प्रांतीय उपाध्यक्ष रंजीत शर्मा, जिलाध्यक्ष बजरंग सिंह, रामप्रसाद पांडेय, राम ललन, मुन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed