{"_id":"670ee08883ae19363a017a9f","slug":"station-superintendent-will-perform-symbolic-protest-by-going-on-hunger-strike-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-127609-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज भूख हड़ताल कर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे स्टेशन अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज भूख हड़ताल कर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे स्टेशन अधीक्षक
Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को स्टेशन अधीक्षक सुबह से शाम तक भूख हड़ताल कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले महासचिव एसके यादव की अगुवाई में बुधवार को फुरसतगंज, जायस, बनी, गौरीगंज, तालाखुजरी, अमेठी व मिसरौली सहित अन्य स्टेशन के अधीक्षक सुबह से लेकर शाम तक भूख हड़ताल करेंगे। गौरीगंज स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, लेवल आठ व नौ का रात ड्यूटी से मुक्त रखने, 5400 ग्रेड-पे पर राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने, सात के बजाए सिर्फ दो रात ड्यूटी की व्यवस्था करने, पदनाम स्टेशन प्रबंधक करने के साथ तनाव भत्ता देने सहित अन्य मांगों को लेकर स्टेशन पर सांकेतिक प्रदर्शन होगा।
बताया कि सुरक्षा व संरक्षा के नियमों के बीच रेल का परिचालन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से दिल्ली के जतंर-मंतर में आयोजित धरने में शामिल लोग ज्ञापन देंगे। मांगें पूरी नहीं होने पर चक्का जाम सहित अन्य आंदोलन किया जाएगा। बताया कि मंगलवार को सभी स्टेशन अधीक्षक ने प्रदर्शन की तैयारियां पूरी कर ली हैं।