Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Staff and examination record room made polling place

Amethi News: स्टॉफ व परीक्षा अभिलेख कक्ष को बना दिया मतदेय स्थल

Thu, 27 Apr 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Staff and examination record room made polling place
संवाद न्यूज एजेंसी गौरीगंज (अमेठी)। मतदेय स्थलों को बनाने में प्रशासन की ओर से बड़ी लापारवाही की गई है। जिला मुख्यालय की नगर पालिका में एक मतदान केंद्र पर छह वार्डों के मतदाताओं का मतदेय स्थल बनाया है। कई मतदान केंद्रों पर भवन व शौचालय जर्जर अवस्था में हैं।
विज्ञापन

जिले के नगर पालिका जायस, गौरीगंज व नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिरखाना निकायों में 11 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारियां चल रही है। नगर पालिका गौरीगंज में 25 वार्ड बनाए गए हैं। निकाय चुनाव में 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जीजीआईसी मतदान केंद्र पर सबसे अधिक छह वार्डों के 7,140 मतदाता एक ही परिसर में आठ मतदेय स्थल बनाया गया है। प्रशासन ने मतदेय स्थलों को बनाने में मनमानी की है।
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पढने वाली छात्राओं के परीक्षा से जुड़े अभिलेख एक कक्ष की आलमारियों में रखा हुआ है। प्रशासन ने मतदेय स्थल बना दिया है। शिक्षिकाओं के स्टाफ कक्ष को भी मतदेय स्थल चिन्हित किया है। इन दोनों मतदेय स्थलों में एक ही दरवाजा है। जबकि आयोग के नियमानुसार मतदान कक्ष में दो दरवाजे होने चाहिए। दोनों मतदेय स्थलों पर रैंप तक नहीं है। परिसर में एक हैंडपंप होने से पेयजल की व्यवस्था भी बड़ी चुनौती है। समय रहते अगर अव्यवस्थाओं को दूर नहीं किया गया, तो मतदाताओं को समस्याओं से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान केंद्र - शामिल वार्ड - मतदाता संख्या जीजीआईसी - 1, 8, 13, 18, 21, 23 - 7140
प्रावि विशुनदासपुर - 2 व 6 - 1932
प्रावि पचेहरी - 3 व 5 - 2429
प्रावि बरनाटीकर - 7 व 11 - 1649
प्रावि मिश्रौली - 9 व 19 - 1827
प्रावि हरखपुर - 10 व 14 - 1934
प्रावि कटरालालगंज - 17, 22 व 25 - 2871
उप्रावि मिश्रौली - 24 - 1483
उप्रावि बरनाटीकर - 4 - 1158
प्रावि राजगढ़ - 12 - 1340 वीआरसी गौरीगंज - 16 - 1619
प्रावि असैदापुर - 15 - 936
कुल - 25 वार्ड - 27161
बदहाल है बीआरसी मतदान केंद्र
गौरीगंज में निकाय चुनाव को लेकर कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे बदहाल बीआरसी मतदान केंद्र है। मतदान केंद्र पर दो कक्षों में वोट डाले जाएंगे। भवन के साथ ही परिसर स्थित शौचालय जर्जर अवस्था में है। सकरे रास्ते से होकर मतदाता मतदेय स्थल तक पहुंच सकेंगे। प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली में बृहस्पतिवार को भवन का रंगरोगन चल रहा था। खिड़कियों के पल्ले दुरुस्त कराए जा रहे थे। उप्रावि मिश्रौली मतदान केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से हैंडपंप खराब पड़ा था। अफसरों ने हैंडपंप नहीं सही कराया। बृहस्पतिवार को इंचार्ज प्रधानाध्यापक स्वयं के खर्च पर हैंडपंप ठीक कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed