फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Stadium swimming pool will start from today

Amethi News: आज से शुरू होगा स्टेडियम का तरणताल

Mon, 01 Apr 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Stadium swimming pool will start from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमेठी। शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर स्थित तरणताल का शुभारंभ एक अप्रैल को होना था लेकिन, फिल्टर आदि नहीं होने से सोमवार को नहीं हो सका। तरणताल मंगलवार से शुरू होगा।
गर्मी के मौसम में तैराकी के शौकीनों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। शहर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम परिसर में बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए तरणताल का शुभारंभ मंगलवार सुबह होगा। खेल निदेशालय के निर्देश के क्रम में स्टेडियम परिसर में निर्मित तरणताल का उद्घाटन एक अप्रैल को होना था। लेकिन कुछ दिक्कतों के कारण मंगलवार को तरणताल का शुभारंभ होगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए उपक्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मुर्शरफ खां ने बताया कि तरणताल के संचालन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। लाइव सेवर राम आसरे यादव तैनात है।
विज्ञापन

बताया कि जिले इच्छुक पुरुष/महिला वर्ग एवं बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी तरणताल के लिए फार्म जिला खेल कार्यालय/ स्टेडियम से प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। बताया कि इच्छुक आवेदन कर्ता से फार्म शुल्क, जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति शुल्क और प्रतिमाह शुल्क के रूप में खिलाड़ी पुरूष/महिला से सभी शुल्क को मिलाकर प्रथम माह में कुल 1610 रुपये, 18 वर्ष से कम आयु के बालक व बालिका को भी प्रथम माह 1210 रुपए जमा करना होगा। उसके बाद शौकिया व बड़ों को 600 रुपये तथा 18 वर्ष से कम आयु वर्ग को 200 रुपये प्रतिमाह देना होगा। उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक तरणताल शौकियां खिलाड़ी को पोशाक (कास्ट्यूम) अपनी ओर से लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed