फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   sport amethi criket traufi

Amethi News: सिंहपुर टीम ने जीती अमेठी टीचर्स प्रीमियर लीग ट्राॅफी

Sat, 08 Apr 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
sport amethi criket traufi
विजेता टीम को ट्रॉफी देते राज्यमंत्री।
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी टीचर्स प्रीमियर लीग प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सिंहपुर टीम ने तिलोई की टीम को हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। सिंहपुर टीम के कैप्टन देवेंद्र पटेल को मैन ऑफ द मैच तो सुधीर को प्रतियोगिता का बेस्ट बैट्स मैन घोषित किया गया।
विज्ञापन

शहर के दयालापुर मैदान पर अमेठी टीचर्स प्रीमियर लीग प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 फरवरी को हुआ था। सभी ब्लॉक की टीमें अवकाश के दिन में अपना प्रदर्शन करतीं रहीं। क्रिकेट के फाइनल तक सिंहपुर और तिलोई टीम पहुंची। शुक्रवार को फाइनल मैच में टॉस जीत कर तिलोई की टीम ने सिंहपुर टीम को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन


सिंहपुर टीम से पवन व देवेंद्र बल्लेबाजी करने उतरे। पवन आठ रन बनाकर आउट हो गए तो विपिन कुमार ने 56, धीरेंद्र कुमार, शेखर व सिद्धार्थ ने दो-दो रन बनाया। देवेंद्र ने नाबाद रहते हुए 71 रन बनाए। सिंहपुर टीम ने कुल 157 रन बनाए। जवाब में उतरी तिलोई की पूरी टीम 141 रन पर आउट हो गई। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि देवेंद्र पटेल को मैन आफ द मैच व सुधीर तिवारी को प्रतियोगिता का बेस्ट बैट़्स मैन चुना गया। निंकुज को बेस्ट ब्लॉर के साथ प्लेयर आफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के बाद राज्य मंत्री/विधायक तिलोई मंयकेश्वर शरण सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तिलोई मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र मटियारी, जिला महामंंत्री सुधांशु शुक्ल, राम प्रसाद मिश्र, केशव सिंह, शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ल, धीरेंद्र सिंह व अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed