फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Spies on the road in support of farmers

किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 07 Dec 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Spies on the road in support of farmers
अमेठी। केंद्र सरकार की ओर से लागू कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों को सपा का भी समर्थन हासिल हो गया है। पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। गौरीगंज में कलेक्ट्रेट तो अन्य तहसीलों में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने तहसील अफसरों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों लागू किए गए तीन किसान कानून के खिलाफ कई प्रदेश के किसान आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन बढ़ता देख विभिन्न राजनीतिक दलों ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए सभी जिलाध्यक्षों को कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन का निर्देश दिया है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को जिले के सपाई सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव के नेतृत्व में तो अमेठी में सपा नेता शंभू यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में तथा आंदोलित किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
सपा नेताओं ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और खेती किसानी को बचाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। कहा कि किसान पूरी तरह बदहाल है। सरकार की गलत नीतियों के चलते एक ओर जहां छुट्टा मवेशी उनकी फसल चौपट कर रहे हैं वहीं भाजपा सरकार द्वारा किसानों को गेहूं, धान व गन्ना का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है।
नया कानून लाकर सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथ बेचने का काम कर रही है। किसानों की आवाज दबाने के लिए उन पर बल प्रयोग कर रही है और फर्जी मुकदमे दर्ज करा रही है। कहा कि भाजपा की नीतियों के खिलाफ आंदोलित किसानों के समर्थन में हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। हर संभव किसानों की मदद की जाएगी।

अमेठी में प्रदर्शन के दौरान सीओ अर्पित कपूर और कोतवाली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कोतवाली तिराहे पर रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस ने शहर के अंदर कार्यकर्ताओं को नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed