{"_id":"6770d796bd487e25b007e9e6","slug":"speeding-vehicle-crushed-an-old-man-in-amethi-body-parts-scattered-on-road-he-had-gone-out-for-morning-walk-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, सड़क पर बिखर गए लाश के चीथड़े; मार्निंग वॉक के लिए निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचला, सड़क पर बिखर गए लाश के चीथड़े; मार्निंग वॉक के लिए निकले थे
Sun, 29 Dec 2024 10:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:31 AM IST
सार
अमेठी में तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया। सड़क पर लाश के चीथड़े बिखर गए। वह मार्निंग वॉक के लिए निकले थे।
विज्ञापन
तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचला
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में रविवार को घर से टहलने निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
वह शहर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 के निवासी ज्ञान प्रकाश जायसवाल (62) प्रतिदिन बाईपास की तरफ टहलने जाते थे। आज सुबह भी वह टहलने गए थे। कोहरा होने के कारण मार्ग में काफी धुंध थी। टहलते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एसएचसो बृजेश सिंह ने बताया कि बाईपास पर टहलने गए बुजुर्ग को वाहन ने टक्कर मारी है। इससे उनकी मृत्यु हो गई है। वाहन को चिन्हित करने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन