फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special train will operate between Anand Vihar-Jaynagar, stoppage will be in Amethi

Amethi News: आनंद विहार-जयनगर के बीच संचालित होगी स्पेशल ट्रेन, अमेठी में होगा ठहराव

Thu, 03 Oct 2024 05:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 03 Oct 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Special train will operate between Anand Vihar-Jaynagar, stoppage will be in Amethi
अमेठी सिटी। दीपावली की छुट्टी पर लोगों को घर पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी है। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। इस ट्रेन का ठहराव अमेठी में भी होगा। ट्रेन की आरक्षित सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों में आरक्षित टिकट की बुकिंग फुल होने व यात्रियों की मांग पर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-जय नगर स्पेशल ट्रेन 25 अक्तूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करने के बाद रात्रि 10:05 बजे अमेठी स्टेशन पर ठहर कर जयनगर के लिए रवाना होगी। वापसी में यही ट्रेन 26 अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जयनगर से शाम पांच बजे से चलकर दूसरे दिन अमेठी स्टेशन पर सुबह 6:44 बजे पहुंचगी।
विज्ञापन

यहां दो मिनट ठहराव के बाद आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना होगी। ट्रेन में स्लीपर के 16, सामान्य श्रेणी के दो, एसी का एक कोच व दो एसएलआर कोच सहित 21 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
दीपावली पर स्पेशल ट्रेन संचालित होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होगा। ट्रेन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एसी, स्लीपर के साथ साधारण कोच लगाया जाएगा।
- कुलदीप तिवारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed