फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special train will ease the journey of Haridwar-Howrah passengers

Amethi News: हरिद्वार-हावड़ा के यात्रियों की यात्रा आसान करेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 22 Sep 2024 03:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Sep 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Special train will ease the journey of Haridwar-Howrah passengers
अमेठी स्टेशन
अमेठी सिटी। अक्तूबर व नवंबर माह में त्योहार से सभी ट्रेनों में आरक्षित सीटों की बुकिंग फुल हो चुकी है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्री परेशान हैं। रेल विभाग ने लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर अमेठी होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेन संचालन के लिए हरी झंडी दिखाई है। इस ट्रेन से हरिद्वार-हावड़ा की यात्रा का प्लान करने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम होगी। इस ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होगा। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर अमेठी से होकर गुजरने वाली इस ट्रेन की रेलवे ने समय सारिणी जारी की है। 10 अक्तूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को हरिद्वार से 12:30 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना होकर मुरादाबाद, बरेली व शाहजहांपुर होते हुए रात 11:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। लखनऊ के बाद रायबरेली, अमेठी स्टेशन होते हुए प्रतापगढ़, वाराणसी, पं दीन दयाल उपाध्याय, गया, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान होते हुए शुक्रवार शाम 5:10 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में स्पेशल ट्रेन 11 अक्तूबर से 15 नवंबर तक हावड़ा से शाम सात बजे रवाना होकर शनिवार को प्रतापगढ़, अमेठी व रायबरेली होते हुए लखनऊ के रास्ते हरिद्वार के लिए रवाना होगी। अमेठी स्टेशन पर ठहराव होने से लोगों को सुविधा होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने अप व डाउन हरिद्वार-हावड़ा स्पेशल ट्रेन संचालित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed