फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special short revision campaign of voter list started

Amethi News: मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू

Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Special short revision campaign of voter list started
अमेठी सिटी। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट से जागरूकता रैली निकालने के साथ इंदिरा गांधी महाविद्यालय में गोष्ठी हुई। रैली व गोष्ठी में 28 नवंबर तक नाम शामिल करवाने संग संशोधन करवाने की विधि बताते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी युवाओं को मतदाता बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन



28 नवंबर तक चलने वाले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की ओर से निकाली गई जन जागरूकता रैली को एडीएम अर्पित गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जन जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर इंदिरा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय गौरीगंज में समाप्त हुई। वहीं, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज में गोष्ठी हुई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि निष्पक्ष निर्वाचन के लिए मतदाता सूची का स्वच्छ एवं त्रुटिरहित होना आवश्यक है।
विज्ञापन


मतदाता सूची त्रुटिरहित होगी तो निर्वाचन के दौरान बूथों पर कोई समस्या नहीं आएकी। कहा कि 9, 10, 23 व 24 नवंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस मौके पर डीआईओएस डॉ. राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी, तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी, राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed